सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अलौली. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा-कौनियां मार्ग पर खनुआ मोड़ स्थित खलीफा बाबा स्थान के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. युवक जिले के बखरी थाना क्षेत्र समसा-करेंटार निवासी बालेश्वर चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था. अंकित गांव से रटनाहा बहन ससुराल से घर लौट रहा था. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >