25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय नपं बेलदौर के गिरजापुर गांव से गुप्त सूचना पर पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नपं बेलदौर के गिरजापुर गांव निवासी निदो चौधरी के करीब 34 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी के रूप में हुई. गिरफ्तार आरोपित के अपराधिक इतिहास एवं गिरफ्तारी की जानकारी देते एएसपी गौगरी साक्षी कुमारी ने बताई कि वर्ष 2023 में रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट मामले में उक्त आरोपी फरार चल रहे थे. उक्त वांछित आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था. जिसे बीते शुक्रवार की देर रात्रि बेलदौर थाना के एस आई मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद अदरूद्दीन, रामजीवन सिंह, एएसआई सुनिल कुमार,पीटीसी सूरज कुमार चौधरी समेत महिला पुलिस बल की टीम ने गिरफ्तार किया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अपराधी बेलदौर थाना क्षेत्र के कई गांव में लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था. लोग इसके खोफ से दहशत में थे एवं वांछित बदमाश कुंदन ग्रूप से इसकी सांठगांठ थी. जबकि उसकी गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया. जिसे प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >