मध्य विद्यालय अलौली में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर झंडोत्तोलन किया गया

अलौली. भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मध्य विद्यालय अलौली में दिया गया. प्रशिक्षण में छात्राओं को अनुशासन, शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, जीवन जीने की शैली, खेल एवं व्यायाम सिखाया जाएगा. शनिवार को सिटी संकेत वन विद्या, बैंड बजाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, समाज सेवा के अलावा कई ज्ञानवर्धक जानकारी छात्राओं को दिया गया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर झंडोत्तोलन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, भारत स्काउट एंड गाइड के इंद्रदेव कुमार, शिक्षिका किरण कुमारी, नेहा कुमारी, शिक्षक पिंकेश कुमार, शिक्षा सेवक प्रेमचंद सदा, सत्यनारायण सदा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >