जीविका कैडर ने सीओ व बीपीएम को सौंपा मांग पत्र

इसके बाद सभी जीविका कैडर एकजुट होकर सभी नारेबाजी करते हुए चौथम प्रखंड कार्यालय पहुंचे

चौथम. दस सूत्री मांगों के समर्थन में जीविका कैडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. जिस कारण जीविका दीदियों के साथ बैठक और अन्य सभी तरह की गतिविधियां ठप है. इधर मांगों के समर्थन में शनिवार को चौथम प्रखंड के जीविका कैडरों ने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र चौथम सीओ रवि राज एवं जीविका के बीपीएम को सौंपा. इससे पहले जीविका कैडर संघ के प्रखंड अध्यक्ष भाग्य श्री देवी के नेतृत्व में सभी जीविका कैडर करूआमोड़ स्थित नाट्य कला मंच पहुंचे. इसके बाद सभी जीविका कैडर एकजुट होकर सभी नारेबाजी करते हुए चौथम प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जीविका कैडर नारेबाजी भी करते दिखे. इधर चौथम प्रखंड कार्यालय में आंदोलन को सीपीआई के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने समर्थन दिया. मौके पर जीविका कैडर संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष ममता देवी, पूजा देवी, रेखा देवी, चंदा देवी, मुकेश कुमार, रूबी देवी, किरण देवी, प्रीति कुमारी, अन्नू कुमारी आदि सैकड़ों की संख्या में जीविका कैडर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >