दोस्त की शादी से पूर्णिया लौट रहे जदयू युवा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह में भाग लेकर चार दोस्तों के साथ पूर्णिया लौट रहे थे युवा जिलाध्यक्ष

शादी समारोह में भाग लेकर चार दोस्तों के साथ पूर्णिया लौट रहे थे युवा जिलाध्यक्ष खगड़िया. दोस्त की शादी में भाग लेकर पूर्णिया लौट रहे जदयू युवा जिलाध्यक्ष राजू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे में युवा जिलाध्यक्ष के चार और दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. बताया जाता है कि पूर्णिया जिले के बेला रिकावगंज बाघमारा रोड निवासी विनोद कुमार मंडल के पुत्र जदयू युवा जिलाध्यक्ष राजू कुमार के दोस्त की शादी गुरुवार की रात खगड़िया के एक होटल में हुई. अररिया जिले के बसैटी निवासी सुमित की शादी खगड़िया के पोस्ट ऑफिस रोड में शादी हुई. शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार से जदयू युवा जिलाध्यक्ष अन्य चार दोस्त के साथ खगड़िया आए थे. पूरी रात शादी समारोह में जश्न मनाने के बाद लगभग तीन बजे सुबह में पूर्णिया लौट रहे थे. एनएच 31 पर पसराहा थाना क्षेत्र के सतीश नगर पेट्रोल पंप के समीप कार का अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गयी. जिसके कारण कार पर सवार युवा जिलाध्यक्ष राजू कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि कार पर सवार पिंटू मेहता, गुड्डू मेहता, सोनू मेहता आदि घायल हो गये. घायल गुड्डू व सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को अनुमंडल अस्पताल गोगरी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिंटू व गुड्डू, सोनू को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जहां चार दोस्त जीवन मौत से जूझ रहा है. पसराहा थाना के दारोगा बागेश्वर तिवारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता विनोद कुमार मंडल व युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने बताया कि पूर्णिया युवा जिलाध्यक्ष राजू खगड़िया बारात आए थे. वरमाला कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी सुबह वापस घर पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान सतीश नगर पेट्रोल पंप के समीप घटना हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >