मथुरापुर में जयंती पटेल ने परिवार लाभ कार्ड का किया वितरण

आशीर्वाद मिला तो विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देंगी.

खगड़िया. सदर विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड संख्या 6 में जनसुराज नेत्री जयन्ती पटेल के द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच परिवार लाभ कार्ड का वितरण किया गया. यह पहल समाज के जरूरतमंद वर्गों को जनसुराज पार्टी के योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई. कार्यक्रम के दौरान जयन्ती पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि आशीर्वाद मिला तो विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देंगी. परिवार लाभ कार्ड के माध्यम से लाभार्थी अब पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सरलता से जुड़ सकेंगे. यह कदम न केवल जनकल्याण को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों में जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना भी पैदा करता है. मौके पर समाजसेवी सुमन पटेल, पार्टी नेता कमलेश पटेल, विवेक, सौरभ, विशाल, कविता पटेल, सिमा पटेल, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वार्ड के प्रतिनिधि, एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे. लाभार्थियों ने परिवार लाभ कार्ड प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और जयन्ती पटेल के इस प्रयास की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >