Jansuraj Abhiyan: जनसुराज ने शुरू किया बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान, शहीदों के नाम कल-कारखानें खोलने की मांग

Jansuraj Abhiyan: जनसुराज पार्टी ने बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर राजनीतिक जागरूकता तेज कर दी है. जनता को अधिकार दिलाने और भ्रष्ट सरकार से हिसाब मांगने का यह कदम राज्य में नई उम्मीद जगा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Jansuraj Abhiyan: जनसुराज पार्टी ने बिहार में बदलाव की मुहिम को तेज करते हुए रविवार से बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. खगड़िया के गोगरी अनुमंडल कार्यालय, महेशखूंट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया और बताया कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव बिहार की राजनीति में बदलाव लाने वाला साबित होगा.

शहीदों के नाम खुले कल-कारखानें

जिलाध्यक्ष वरुण ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, सीएम नीतीश कुमा, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी जैसे नेताओं ने बिहार की जनता को सिर्फ विश्वासघात और भ्रष्टाचार दिया. इस अभियान के माध्यम से बिहार की जनता सवाल कर रही है कि ऐसा क्या अपराध किया गया जो विकास के नाम पर उनके साथ भेदभाव हो रहा है? बिहार का युवा मजदूर बनकर अन्य प्रदेशों के उद्योगों में काम कर रहा है. वहीं, देश की सीमा पर जान की बाजी लगाकर उसकी रक्षा कर रहा है. जनसुराज पार्टी ऐसे सपूतों को सलाम करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि शहीदों के नाम पर बिहार में कल-कारखाने खोलें ताकि पलायन रुके और राज्य विकसित हो.

2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता नहीं मिली

जातीय जनगणना के बाद 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ. अब जनता बदलाव के लिए हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो रही है. कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: PM Modi Gift: बिहार में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, 29 मई को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >