खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के ज्वालापुर वार्ड संख्या 22 में क्रिकेट देख रहे धर्मेंद्र कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के साथ एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट की. परिजनों ने जख्मी बालक को इलाज के लिए बेगूसराय ले गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी की मौत हो गयी. मृतक के पिता ने अलौली थाने में आवेदन देकर कांड संख्या 43/26 दर्ज कराया. पीड़ित पिता ने कहा कि आदर्श क्रिकेट देख रहा था. इसी दौरान ज्वालापुर गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र श्रीसंत ने को पीटकर जख्मी कर दिया. बेहोशी अवस्था में श्रीसंत ने करीब 2-3 घंटा जबरन अपने घर में रखा. घटना में श्रीसंत कुमार, बैजनती देवी पति मुकेश सिंह, विपिन सिंह पिता स्व कुलदीप सिंह, मुकेश सिंह पिता विपिन सिंह आदि ने वहां खेल रहे सभी बच्चे को धमकी दिया कि आदर्श के घर पर कोई बताने जायेगा, तो इसी तरह मार देंगे. डर के मारे किसी ने घर पर कोई सूचना नहीं दी. जब सूचना मिली तो इलाज के लिए बेगूसराय ले गया. जहां इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गयी.
मारपीट में जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत
मारपीट में जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत
