जीवन की डगर पर चलने के लिए महादेव को गुरु बनाना अनिवार्य: शिव शिष्य परिवार

गंगौर में आयोजित शिव गुरु चर्चा में हर-हर महादेव का लगा जयघोष

– गंगौर में आयोजित शिव गुरु चर्चा में हर-हर महादेव का लगा जयघोष खगड़िया. सदर प्रखंड के ओलापुर-गंगौर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को शिव शिष्य परिवार द्वारा शिव गुरु चर्चा का भव्य आयोजन किया गया. इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने, बल्कि आसपास के इलाके से आये शिव शिष्य शामिल हुए. गंगौर के आस-पास का इलाका रविवार को हर-हर महादेव और शिव गुरु के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. गणेश गुरु भाई ने कहा कि शिव आदि गुरु और जगत गुरु हैं. जिस प्रकार एक विद्यार्थी को शिक्षक की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन की डगर पर चलने के लिए महादेव को गुरु बनाना अनिवार्य है. इस कार्यक्रम में दया, चर्चा और प्रणाम की जानकारी मौजूद सभी लोगो को मंच से दी गयी. आयोजन स्थल पर सुविधा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. स्वयंसेवकों की टोली अनुशासित रूप से भीड़ को नियंत्रित करने और आगंतुकों के सेवा में लगे थे. आयोजक ब्रजकिशोर सिंह उर्फ सेठ जी गुरु भाई ने बताया कि शिव गुरु चर्चा का मुख्य उद्देश्य समाज में ऊंच-नीच और जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर सभी को एक सूत्र में पिरोना है. कहा कि शिव की शिष्यता के लिए किसी विशेष दीक्षा या बाहरी कर्मकांड की आवश्यकता नहीं है. बस मन का जुड़ाव ही काफी है. स्थानीय शिव गुरु भाई विभीषण कुमार, विजय गुरु भाई, निरंजन सिंह, निकेश कुमार ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव जैसे आयोजन से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का सकारात्मक संचार होता है. भगवान शिव की कृपा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >