चौकीदार हत्याकांड आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ

चौकीदार हत्याकांड आरोपित से पूछताछ

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के तिलाठी चौक समीप ड्यूटी पर तैनात चौकीदार घनश्याम मालाकार के हत्या मामले में न्यायिक हिरासत भेजे गए आरोपित को रिमांड पर लेकर स्थानीय पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी पुरी तरह सुलझ सके. विदित हो कि सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव निवासी चौकीदार घनश्याम मालाकार की हत्या शराब माफियाओं के द्वारा बीते 14 दिसंबर 2023 को तिलाठी चौक समीप बांस के नुकीले खुंटे से गोद गोदकर कर दी गयी थी. उक्त मामले के आरोपी को बेलदौर पुलिस रिमांड पर लाकर हत्या में संलिप्त आरोपी के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है. इस संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक चौकीदार घनश्याम मालाकार का मुख्य हत्यारा की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उक्त मामले में फरारी की धड़-पकड़ को लेकर छापेमारी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >