परबत्ता. प्रखंड के मध्य विद्यालय बिठला में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को लू के खतरे से बचाव की जानकारी दी गई. इस दौरान रोचक तरीके से बच्चों द्वारा मॉक ड्रिल भी हुआ जिसमें स्कूली छात्रों ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया. स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण करने का शपथ भी दिलाया गया. यह पूरा कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन के देख रेख में संपन्न हुआ. इधर सौढ उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय सौढ भरतखण्ड में अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को हजार्ड हंट के बारे में जानकारी दी गई. जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खतरे की पहचान करने और उससे निबटने के लिए तैयार करना है. शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया की यह घर, कार्यस्थल, स्कूल या किसी भी स्थान पर लागू हो सकता है, जैसे कि फिसलने का खतरा, आग का खतरा, या बिजली का खतरा और फिर उन खतरों को दूर करने के लिए कदम उठाते हैं. ढीली तारों, गीली फर्श या अवांछित उपकरणों की पहचान करके उसके खतरों का आकलन कर उसे दूर करने का उपाय खोजा जाता है. मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, आयुष, राजनंदनी, प्रियांशु, निक्की, शिवानी, अंजली, आंचल, प्रेम कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, निक्की कुमारी, दर्श कुमार सोनम कुमारी और विद्यालय के सैकड़ों छात्र और छात्राएं मौजूद थे.
सुरक्षित शनिवार के तहत खतरों से निबटने की दी गयी जानकारी

सुरक्षित शनिवार के तहत खतरों से निबटने की दी गयी जानकारी
Copied link
स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण करने का शपथ भी दिलाया गया