सात दिवसीय छठ मेला को लेकर रामपुर में हुई बैठक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

29 अक्टूबर से चार नवंबर तक मेला आयोजित की जायेगी.

40वां वार्षिकोत्सव मनाने को लेकर छठ मेला कमेटी के सदस्य हुए सक्रिय गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र के नगर परिषद जमालपुर के रामपुर रोड स्थित छठ मेला मंच परिसर में रविवार को 40 वां वार्षिकोत्सव छठ मेला को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद यादव ने की. बैठक में कई मेला कमेटी के सदस्य ने भाग लिया. छठ मेला के 40 वर्ष के एतिहासिक महोत्सव को लेकर समिति के मेला मंत्री मृत्युंजय गोप ने बताया कि इस बार छठ मैया के मूर्ति दाता ममता कुमारी मधेपुरा के द्वारा बनाया जायेगा. बैठक में सात दिवसीय छठ मेला को लेकर विभिन्न चर्चाओं पर बात रखी गयी. पूर्व के तरह इस बार अच्छी विधि व्यवस्था को लेकर भी खास चर्चा हुई. वहीं मेला सह मंत्री मुकेश साह ने बताया कि 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक मेला आयोजित की जायेगी. रामपुर सरपंच नूर आलम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव सामने है बेहतर विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सहयोग भी जरूरी है. इसको लेकर काफी चिंतन मंथन की गयी. बैठक में सभी कमेटी सदस्य ने बारी-बारी से अपनी बात रखी. बैठक में मेला के बाजार प्रभारी सुभाष साह, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार, बिल्लट शर्मा, कर्णदीप कुमार, राजेश कुमार, पियूष कुमार, पिन्टू साह, सज्जाद आलम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >