नपं परबत्ता के चेयरमैन के आवास पर दावत ए इफ्तार

दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं रोजेदार मुस्लिम भाई शामिल हुए

परबत्ता. स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने शनिवार को चेयरमैन आवास पर दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. जिसमे दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं रोजेदार मुस्लिम भाई शामिल हुए. आयोजनकर्ता चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव कायम करने का बेहतर प्रयास है. नगर पंचायत परबत्ता की चेयरमैन अर्चना देवी ने कहा कि रमजान में मुसलमान 30 दिनों तक रोजा रखकर अल्लाह ताला से इबादत करते हैं. मौके पर पूर्व सरपंच योगेंद्र साह, अली इमाम, लाल खान, मो. मुर्शीद, ताहा सबुक्तगीन, अजहर, अखलाक, युगलकिशोर गुप्ता, मनु मयंक, संतोष दास, नंदू, राजदेव, सौरव आदि लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >