दान नगर में करेंट लगने से बर्फ कारोबारी की मौत

घटना के बाद परिजनों में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया

खगड़िया. नगर थाना क्षेत्र के दान नगर में करेंट लगने से युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक बर्फ का कारोबार करता था. बुधवार की सुबह बर्फ के डिब्बा में बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान करेंट लग गया. घटना के बाद परिजनों में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि दान नगर वार्ड संख्या 13 निवासी शंकर प्रसाद यादव के 34 वर्षीय पुत्र अमित कुमार यादव बर्फ के डिब्बा में बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान करेंट लगने से मौत हो गयी. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विनोद कुमार उर्फ गुगु यादव, श्याम यादव, गौतम यादव, ब्रजेश विभु आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >