नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने फाईनेंस कर्मी से की लूटपाट

घटना बीते शनिवार के देर शाम की बतायी जा रही है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव के मुरबल्ला मुसहरी समीप ऋण वसूली कर लौट रहे एक फाइनेंस कर्मी से अज्ञात सशस्त्र लुटेरों द्वारा उसकी बाइक मोबाइल एवं रुपए से भरे बैग लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते शनिवार के देर शाम की बतायी जा रही है. लूट के शिकार हुए पीड़ित फाईनेंस कर्मी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है एवं समाचार प्रेषण तक थाने में भी लिखित आवेदन देने की कोई सूचना नहीं है. लेकिन उक्त घटना से गांव में चर्चाएं गरम है. फाइनेंस कर्मी से कितने रुपये की लूट हुई है, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही. बताया जाता है कि पीड़ित फाइनेंस कर्मी कंपनी के द्वारा दी गई ॠण राशि की वसूली कर अपने कार्यालय की ओर लौट रहा था, इसी क्रम में घटनास्थल के समीप सशस्त्र दो नकाबपोश लुटेरों ने शस्त्र के बल पर घटना को अंजाम दिया. हालांकि समाचार लेखन तक घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >