ह्यूमैनिटी अध्यक्ष ने रक्तदान कर बचायी बच्चे की जान

ह्यूमैनिटी अध्यक्ष ने रक्तदान कर बचायी बच्चे की जान

खगड़िया. ह्यूमैनिटी अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र नाहर ने रक्तदान कर बालक की जान बचायी है. बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से इलाजरत सन्हौली निवासी रूदल कुमार ब्लड की कमी को झेल रहा था. परिजन परेशान होकर यहां वहां घूम रहे थे. लोगों ने बच्चे के परिजन को ह्यूमैनिटी अध्यक्ष का पता देकर उनके क्लिनिक में भेज दिया. जब डॉ नाहर ने बालक का हीमोग्लोबिन देखा तो हीमोग्लोबिन कम था.उन्होंने परिजनों को अविलंब ब्लड चढ़वाने का निर्देश दिया. जब परिजन कहीं से ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पाए तो उन्होंने डॉ नाहर से मदत की गुहार लगायी. डॉ नाहर ने मित्र और ह्यूमैनिटी के नियमित रक्तदाता देवांशु मिश्रा के साथ ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया. मालूम हो कि ह्यूमैनिटी टीम वासियों के लिए निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है. पिछले छह सालों से खगड़िया के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >