बेलदौर से तीन किशोर को मानव तस्करी के लिए भेजा जा रहा था विजयवाड़ा, तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी

नाबालिग को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 16602 जोगबानी से इरोड एक्सप्रेस से विजयवाड़ा भेजा जा रहा था.

नाबालिग को जोगबानी से इरोड एक्सप्रेस से भेजा गया था विजयवाड़ा गोगरी. बेलदौर से तीन किशोर को मानव तस्करी के लिए विजयवाड़ा भेजने वाले तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नन्हे फरिश्ते की टीम ने तीनों किशोर का रेस्क्यू किया है. विजयवाड़ा आरपीएफ आर श्रीनिवास ने बेलदौर थाना में तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे पुलिस ने बेलदौर से विजयवाड़ा जा रहे तीन नाबालिगों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. सभी नाबालिग को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 16602 जोगबानी से इरोड एक्सप्रेस से विजयवाड़ा भेजा जा रहा था. विजयवाड़ा आरपीएफ आर श्रीनिवास ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर कहा कि विजयवाड़ा के बाल अधिकार वकालत फाउंडेशन ट्रस्ट में जिला समन्वयक रचाप्रोलु श्रीनिवास और उनकी टीम द्वारा चाइल्ड राइट्स एडवोकेसी फाउंडेशन ट्रस्ट वेस्ट गोदावरी और चाइल्ड हेल्प लाइन-1098/डीसीपीयू को जोगबनी से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 16602 (जोगबानी इरोड एक्सप्रेस) में संदिग्ध तरीके से यात्रा कर रहे नाबालिग के बारे में सूचना प्राप्त हुआ. जांच के दौरन ट्रेन के जेनरल बोगी में बिहार के जोगबनी से इरोड जा रहे तीन नाबालिग लड़कों की पहचान किया गया. जिनका उद्देश्य बाल श्रम कराना था. पूछताछ करने पर पता चला कि मानव तस्कर द्वारा बच्चों को मजदूरी के लिए विजयवाड़ा ले जा रहा था. मानव तस्कर द्वारा बच्चों और उनके माता-पिता को मजदूरी कराने के लिए बहकाया गया और उन्हें बाद में एजेंट ने बच्चों को ले जाने के लिए टिकट खरीदे और उनके खर्चों के लिए भी पैसे दिए. बताया जाता है कि तीनों नाबालिग बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव का है. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मानव तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >