शिक्षक दिवस पर एचएम राजेश को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार

कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में पांच सितंबर को किया जाएगा पुरस्कृत

कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में पांच सितंबर को किया जाएगा पुरस्कृत खगड़िया. अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय लड़ही के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयन किया गया है. आगामी पांच सितंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को दिया जाएगा. मालूम हो कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बिहार के 41 शिक्षकों राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी गयी है. लड़ही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश का राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की जानकारी मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बधाई दी है. शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >