झमाझम बारिश से खिले खगड़िया के किसानों के चेहरे, धान के बिचड़े में लौटी जान, सिंचाई की चिंता हुई दूर

Khagaria Rain : खगड़िया जिले में लगातार हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान के बिचड़ों का विकास तेजी से हो रहा है. समय पर हुई इस बारिश से रोपनी की तैयारी आसान हो गई है और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है.

Khagaria Rain : खगड़िया जिले में शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही. इस वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान के बिचड़ों का विकास बेहतर होने लगा है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से अब रोपनी की तैयारी आसान होगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है.

बारिश से खेतों में लौटी नमी, बिचड़ों को मिला जीवनदान

शनिवार सुबह से जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही, जो देर शाम तक जारी रही. रविवार सुबह भी झमाझम बारिश हुई. लगातार वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है. किसानों के अनुसार यह बारिश धान के बिचड़ों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है और अब उनकी बढ़वार तेजी से होगी.

सिंचाई की चिंता से किसानों को मिली राहत

बछौता स्थित डारही गांव के किसान मुन्ना महतो, दोरिक महतो, अमरीक यादव, भुनेश्वर सिंह और हरिलाल मिस्त्री ने बताया कि बिचड़ा गिराने के समय पर्याप्त बारिश नहीं होने से सिंचाई की चिंता बढ़ गई थी. अब लगातार हुई वर्षा के बाद कम से कम एक सप्ताह तक खेतों में नमी बनी रहेगी और अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

महंगे बिचड़े को समय पर बारिश से मिला संबल

किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान का बिचड़ा ऊंची कीमत पर खरीदना पड़ा था. यदि लगातार तेज धूप पड़ती रहती तो गर्मी के कारण बिचड़ों को नुकसान हो सकता था. लेकिन समय पर हुई बारिश से बिचड़ों का अंकुरण (जर्मिनेशन) लगभग शत-प्रतिशत हुआ है और पौधे पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं.

सुहावना हुआ मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत

लगातार बारिश के कारण मौसम भी सुहावना हो गया है. पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है. तापमान में गिरावट आने से आम जनजीवन भी काफी सहज हुआ है.

समय पर रोपनी और बेहतर उत्पादन की बढ़ी उम्मीद

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो धान की रोपनी समय पर पूरी हो जाएगी. इससे फसल का विकास बेहतर होगा और इस बार अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें : बागमती के कटाव पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने नाव से किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >