ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन यात्री जख्मी

घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की टीम पहुंची

गोगरी. थाना क्षेत्र के फतेहपुर हाहाधार में मंगलवार की दोपहर जमालपुर की तरफ आ रही ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया. ई रिक्शा पर सवार कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. स्थानीय लोगों ने घायल को दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा से बाहर निकाला. इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की पहचान जमालपुर कुर्मी टोला निवासी हरेराम मंडल, अनुज कुमार मंडल, जमालपुर निवासी अनिशा खातून, फुदकीचक निवासी लकी देवी, के रूप में किया गया. घटना में कई बच्चे भी शामिल थे. घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की टीम पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >