टैलेंट टेस्ट में हबीब ने लाया प्रथम स्थान

टैलेंट टेस्ट में हबीब ने लाया प्रथम स्थान

खगड़िया. जिले में आयोजित टैलेंट टेस्ट परीक्षा में जलकौड़ा निवासी मो हबीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मो हबीब को पटना के सभागार में सम्मानित किया गया. शिक्षक ने बताया कि जलकौड़ा गांव के प्रतिभाशाली मो. हबीब ने जिले के टैलेंट टेस्ट परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर गांव सहित जिले का नाम रौशन किया है. उन्होंने कहा कि हबीब के कड़ी मेहनत और समर्पण ने सफलता दिलायी है. पूरे गांव और जिले के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि अगर किसी काम में सच्ची मेहनत और लगन हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता आसान हो सकता है. मौके सरपंच ब्रजेश सहनी, मो वलीउल्ला, रियाज अहमद, शिक्षक अमन कुमार आदि ने हबीब को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >