फरार वारंटी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट से मामले में निर्गत वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है

मानसी. रेल थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत चकहुसैनी गांव से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को रेल पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे राजकीय रेल थाना मानसी कांड संख्या 22/2017 मामले फरार चल रहे क्षेत्र के चकहुसैनी निवासी योगेन्द्र साह के पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट से मामले में निर्गत वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >