विधानसभा चुनाव को लेकर महेशखूंट थाना में गुंडा परेड का हुआ आयोजन

गलत हरकत करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा

महेशखूंट. थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन रविवार को किया गया. आगामी 2025 विधानसभा चुनाव दुर्गा पूजा व दिवाली को लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. इस परेड में क्षेत्र के दर्जनों शराबी, जुआरी, अपराधी छवि के 50 से अधिक लोगों ने परेड में भाग लिया. थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने सभी आए लोगों को गलत हरकत से दूर रहने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गलत हरकत करने वाले को बक्सा नहीं जायेगा. अपराध से दूर रहें अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर सब इंस्पेक्टर राजू कुमार सहित कई पुलिस मौजूद थे. वहीं परेड में दीपक चौरसिया, जनार्दन मालाकार, बिंदेश्वरी शाह, बंदे लाल सिंह, पवन साह, सनोज चौरसिया सहित दर्जनों गुंडा वर्ग के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >