गोगरी के विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित, नशामुक्ति और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

विद्यालय के बच्चों ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम ओता में शनिवार को “हमारा विद्यालय, हमारी जिम्मेदारी” विषय पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई.

कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिका मधु कुमारी द्वारा तैयार की गई थी. उनके निर्देशन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने नशामुक्ति विषय पर एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों को भावुक कर दिया.

विद्यालय के बच्चों ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुति को अभिभावकों ने खूब सराहा और इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया.

विद्यालय के प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नशे की लत से दूर रखने, उनके साथ संवाद बढ़ाने और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य शिक्षकों और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी से ही संभव है.

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को भी मजबूत करते हैं.

मौके पर शिक्षक राजकुमार, मोहित तिवारी, परवीन कुमार, कुमारी मौसम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >