पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

घटना रविवार की बतायी जा रही है

बेलदौर.थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के बांके सिंह बासा गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना रविवार की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि कैंजरी पंचायत के बांके सिंह वासा निवासी भूषण चौधरी के तीन वर्षीय पुत्री रिया कुमारी की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भूषण चौधरी के घर के पीछे करीब 10 फीट गड्ढा है. उक्त गड्ढा में वर्षा का पानी भरा हुआ है. खेलने के दौरान उक्त बच्ची लुढ़ककर गिर गयी. जिसके कारण उक्त बच्ची की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों ने बेलदौर पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार तत्काल एस आई अमलेश कुमार को पुलिस को उक्त स्थल भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. घटनास्थल पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदल अस्पताल भेज दिया. घटना से पीड़ित परिजनों में चीत्कार मची हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >