बागमती नदी में नाव से गिरकर बच्ची की मौत, मचा कोहराम

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया

चौथम. थाना क्षेत्र के केवटा गांव के समीप बुधवार को नाव से बागमती नदी में गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका की पहचान मालपा निवासी बीजो यादव की 10 वर्षीय पुत्री मानवी कुमारी के रूप में हुई. इधर चौथम थाना के एसआई उदय मंडल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बच्ची मां के साथ केवटा गांव ननिहाल शादी के सालगिरह में शरीक होने आयी थी. बच्ची की मां और मामी के साथ नाव पर सवार होकर मूंग तोड़ने के लिए चली गई. इसी बीच बच्ची फिर से परिजनों के साथ नाव पर सवार होकर घर वापस आ रही थी. बताया जाता है कि परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया. बच्ची को इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों में कोहराम मच गया. नाना सुरेश यादव का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >