मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार

मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार

पसराहा. पुलिस ने मारपीट व फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान महद्दीपुर वार्ड संख्या दो निवासी अनिल सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप हुई. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को प्रिंस कुमार के भोरकाठ, नवटोलिया बहियार स्थित एक बगीचे में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. प्रिंस पसराहा थाना के कांड संख्या 19/26 और 20/26 का नामजद अभियुक्त है, जिसमें उस पर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >