रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

खगड़िया. नगर पंचायत परबत्ता के इंद्र नगर रुपौहली स्थित वार्ड संख्या 15 में रास्ते के विवाद विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे चार लोग घायल हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में परबत्ता वार्ड संख्या 14 निवासी दिलखुश कुमार (25 वर्ष), मनोज यादव, बबलू कुमार (20 वर्ष) पिता ललन यादव, जितेंद्र कुमार (25 वर्ष) पिता सर्विन दास तथा कारे यादव (35 वर्ष) पिता मिथिलेश यादव है. बताया कि वार्ड संख्या 15 के कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गयी थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कारे यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >