अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

मौके पर अंचल अधिकारी आमिर हुसैन ने अगलगी की घटना का जायजा लिया

मानसी. नगर पंचायत चकहुसैनी कानू टोला में लगी आग से चार घर जलकर राख हो गये. घर में रखे अनाज, कपड़े, चौकी, बर्तन सब जल गया. बताया जा रहा है कि मानसी चकहुसैनी वार्ड संख्या 13 निवासी अनिल साह, सुनील साह, नीरज कुमार, सुधीर साह का घर जल गया है. वार्ड पार्षद रवि कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के कानू टोला वार्ड संख्या 13 में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई है. मौके पर अंचल अधिकारी आमिर हुसैन ने अगलगी की घटना का जायजा लिया. अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >