अलग-अलग जगह से चार शराबी गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

अलौली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगह पर शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी कि पहचान हरिपुर निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र सूरज कुमार, बगुलिया निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र विजय कुमार, ईचरुवा निवासी बीनों सिंह के पुत्र दीपक कुमार के साथ लेरछा निवासी गाजो यादव के पुत्र देवनारायण यादव के रूप में की गई. थानाध्यक्ष समेदर कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगह पर शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >