चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने भाग लिया

खगड़िया. सदर प्रखंड के बेला सिमरी गांव में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार से शुरु हो रहा है. यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नारी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शृंखला अंतर्गत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं युग संगीत प्रवचन 11 अप्रैल 2025 तक होगा. गायत्री महायज्ञ कमेटी के संयोजक सह बेला पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, उप संयोजक जनार्दन यादव मुखिया बहुआरा, संरक्षक गोपाल केसरी, रामानंद पासवान, अध्यक्ष मिथलेश पासवान, बेला सिमरी उपाध्यक्ष रतन सनी, बहुआरा सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष शशि रंजन उर्फ राजू केसरी, उप सचिव रामू शर्मा मिस्त्री, उपकोषाध्यक्ष रामबाबू केसरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >