सड़क दुर्घटना में चार आशा हुई घायल

सड़क दुर्घटना में चार आशा हुई घायल

चौथम. थाना क्षेत्र के ब्रह्मा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार आशा घायल हो गई. बताया जाता है कि सभी हरदिया पंचायत की आशा एक ई-रिक्शा पर सवार होकर आशा दिवस के अवसर पर हरदिया से चौथम सीएचसी आ रही थी. जहां करुआ बदला सड़क के ब्रह्मा और मालपा गांव के बीच तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया. जिसके कारण ई-रिक्शा पलट गई और उस पर सवार आशा सुनीता देवी, भार्गवी कुमारी, बसंती कुमारी व सुनीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसकी सूचना मौजूद लोगों द्वारा 112 को दी गई सूचना पर 112 टीम के तेजनारायण सिंह अपने बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहन को अपने कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >