भाजपा की बूथ स्तरीय 18 सदस्यीय समिति का गठन

18 सदस्यीय समिति का गठन

खगड़िया. पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में सोमवार को बूथ सशक्तिकरण कार्य के बेहतर निष्पादन लेकर बैठक हुयी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा तय किए गए बूथ सशक्तिकरण कार्य को 10 जून तक प्रत्येक बूथ पर किया जायेगा. जिसको लेकर हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में लगे हुए हैं. हम लोगों के प्रत्येक बूथ पर 18 सदस्य कमेटी सहित पन्ना प्रमुख कार्य को प्रमुखता से किया जा रहा है. कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारा संगठन भी मजबूत होगा. हम सभी को बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को पूरा करके अपना संगठन को मजबूत करने का काम करना है. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिले. उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है. बूथ जीतो चुनाव जीतो के लक्ष्य को पूरा करना है. ताकि हमारा संगठन के साथ-साथ हम लोग और हमारा परिवार और मजबूत हो सके. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह , राजेश सिंह, सुनील चौधरी, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नंदू साह, नीतीश कुमार, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता उदय भास्कर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >