सदर अस्पताल में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित

शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में मानवता संरक्षण मंच के तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया

खगड़िया. शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में मानवता संरक्षण मंच के तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया. यह सेवा कार्यक्रम संतमती सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिरयाही (बछौता) की संस्थापिका के पुत्र के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ससम्मान निःशुल्क भोजन वितरित किया गया. मौके पर विश्वजीत कुमार, डॉ. अमित आनंद, नीतीश आजाद, रंजीत कांत वर्मा, सोनू कुमार आदि मौजूद थे. नीतीश ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाता है. यह कार्यक्रम अनवरत जारी है. आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >