जीत की घोषणा के बाद फूलों की जमकर हुई बिक्री

जीत की घोषणा के बाद फूलों की जमकर हुई बिक्री

खगड़िया. दिन भर मतगणना पर समर्थकों सांसें टिकी हुई थीं. जैसे ही एनडीए समर्थित राजेश वर्मा के जीत की घोषणा हुई. समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गयी. जीत की खुशी को लोगों तरह-तरह से व्यक्त किया. इसे लेकर एनडीए समर्थकों ने फूल-मालाओं की खरीदारी की व सांसद राजेश वर्मा को पहनाकर स्वागत किया. इस कारण दुकानों पर फूल-मालाओं की कमी पड़ गयी. वहीं दुकानदारों द्वारा सामान्य दिनों अपेक्षा लगभग दोगुना कीमतों पर – इनकी बिक्री की जा रही थी. एनडीए की जीत पर समर्थकों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >