सतीशनगर में लाइन होटल से पांच पियक्कड़ धराया

सतीशनगर में लाइन होटल से पांच पियक्कड़ धराया

पसराहा. थाना क्षेत्र के सतीशनगर एनएच 31 एक पेट्रोल पंप के समीप लाइन होटल से पुलिस ने पांच शराबी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सतीशनगर निवाशी बेचन मंडल के पुत्र कन्हैया मंडल, सुभाष मंडल के पुत्र रंजीत मंडल, स्व सीताराम मंडल के पुत्र बलराम मंडल, पांचू मंडल के पुत्र पिंकू मंडल और भागलपुर जिले के भातुरिया निवासी जानू यादव के पुत्र कांग्रेस कुमार को पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे ने बताया कि सभी हंगामा कर रहे पियक्कड़ को लाइन होटल से गिरफ्तार किया गया है. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. शराबी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >