पुलिस से बदसलूकी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चौथम : पुलिस के साथ बदसलूकी करने के मामले में चौथम थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व पुलिस के साथ झड़प करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में एसआई देवनाथ सिंह के आवेदन चौथम थाना में बड़ी तेलौंछ निवासी बुचक तांती […]

चौथम : पुलिस के साथ बदसलूकी करने के मामले में चौथम थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व पुलिस के साथ झड़प करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में एसआई देवनाथ सिंह के आवेदन चौथम थाना में बड़ी तेलौंछ निवासी बुचक तांती के पुत्र मिथुन तांती, लखन तांती के पुत्र प्रकाश तांती, कलावती देवी पति बुचक तांती एवं अनमोल देवी पति मिथुन तांती पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मालूम हो कि बीते 24 अप्रैल को बड़ी तेलौंछ गांव में एक विवादित जमीन पर चापाकल लगाया जा रहा था. इसके बाद एक पक्ष के द्वारा किये शिकायत के बाद चौथम पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी. जिसके बाद चापाकल लगाने से रोकने पर एक पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस के साथ बदसलूकी की गयी. इधर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा देने व बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >