छिनतई मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

छिनतई मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

महेशखूंट. मारपीट कर छिनतई मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. महेशखूंट पुलिस ने परबत्ता निवासी राजेश राम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है. पीड़ित राजेश राम ने पुलिस को बताया कि वह परबत्ता में ऑटो पकड़ कर ननिहाल हीरा टोल जा रहा था. गौछारी में बजरंगबली स्थान के समीप ऑटो रुकवा कर तीन युवक मारपीट करने लगा. उन्होंने बताया कि जेब में रखे सात हजार रुपये नगद छिन लिया. पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 134/ 24 दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मदारपुर निवासी भदय यादव के पुत्र नीतीश कुमार, कुंदन कुमार व सुमन यादव के साथ कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >