पीड़ित खाताधारक के खाता से बैंक मैनेजर ने बगैर सूचना दिए कई बार काटा रुपया खगड़िया. खाताधारक का राशि गबन करने वाले मानसी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व कर्मी के विरुद्ध गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है. खाताधारक मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा निवासी जनार्दन प्रसाद यादव के पुत्र सुधांशु कुमार ने मानसी थाना में बैंक मैनेजर और कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. खाताधारक सुधांशु कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 16 जून 2011 को मां भगवती किराना स्टोर के खाता संख्या 31791345375 के माध्यम से पीएमईजीपी योजना के तहत 3 लाख 50 हजार रुपया ऋण लिया था. किस्त का नियमित भुगतान नहीं कर पाया. जिसके कारण बैंक खाता एनपीए हो गया. बाद में बैंक खाता बंद कर दिया गया. 22 मई 2019 को बैंक अदालत में समझौता के दौरान 1 लाख 47 हजार 634 रुपया बकाया था. जिसमें बैंक के समझौता के दौरान 88 हजार रुपये में ऋण क्लियर करने की बात बताया गया. उक्त बैंक खाता का अनुदानित सिक्युरटी मणि 1 लाख 22 हजार 500 रुपया था. लेकिन बैंक मैनेजर द्वारा खाताधारक सुधांशु कुमार के दूसरे खाता संख्या 31786788223 से 31 दिसम्बर 2014 को बिना सूचना दिए डेढ़ लाख रुपये में से 1 लाख 22 हजार पांच सौ रुपये काट कर गबन कर लिया. पुनः खाता संख्या 00008560098 से दिनांक 1 अगस्त 2018 को 9600 रुपये, 22 मई 2019 को 74 हजार रुपये और 14 हजार रुपये काट कर गबन कर लिया. पीड़ित ने इसकी शिकायत ने जिला लोक शिकायत और प्रमंडलीय आयुक्त से की. जिसके बाद गुरुवार को मानसी थाना में शाखा प्रबंधक और कर्मी पर गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
3.70 लाख रुपये गबन मामले में मानसी एसबीआई के शाखा प्रबंधक व कर्मी पर प्राथमिकी
22 मई 2019 को बैंक अदालत में समझौता के दौरान 1 लाख 47 हजार 634 रुपया बकाया था.
