मध्य विद्यालय बिठला में छात्रों को खिलायी गयी फाइलेरिया की खुराक

मध्य विद्यालय बिठला में छात्रों को खिलायी गयी फाइलेरिया की खुराक

परबत्ता. प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बिठला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कशिश ने किया. अभियान के अंतर्गत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलायी गयी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी. प्रभारी ने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी संक्रमण है. जो मुख्य रूप से संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से फैलता है. यह शरीर की लसीका प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे पैरों, हाथों या जननांगों में सूजन, हाइड्रोसील तथा महिलाओं में स्तन सूजन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है. प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ त्वचा का मोटा होना, अंगों में भारी सूजन और बुखार इसके सामान्य संकेत है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, आसपास साफ-सफाई रखना तथा मच्छरों को पनपने से रोकना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही समय-समय पर डीईसी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक अवश्य लेनी चाहिए. मौके पर विद्यालय की छात्रा रितिका कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने कृष्णा पट्ट पर सुंदर चित्र बनाकर फाइलेरिया उन्मूलन दिवस को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता मीना कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन, सजन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, उषा कुमारी, सिंधु कुमारी, प्रेमलता कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >