छोटी कोठिया में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी

मारपीट में एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गये

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के छोटी कोठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जाता है छोटी कोठिया के वार्ड संख्या 2 में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट में छोटी कोठिया निवासी सच्चिदा नंद साहू, सुनीता देवी, सज्जन कुमार आदि जख्मी हो गये. सुनीता देवी की गंभीर स्थिति देख सीटी स्केन कराया गया. चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है. बताया जाता है जख्मी सच्चिदा नंद साहू के साथ धीरज साह, राजेन्द्र साह आदि लोगों ने मारपीट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >