खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली में वृक्ष काटने को लेकर मारपीट हुयी है. मारपीट में कई लोग जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना गुरुवार की बतायी जा रही है. एक पक्ष के अजय कुमार ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. आवेदन में कहा गया कि सन्हौली मौजा में उनकी केवालगी जमीन है. बीते बुधवार की शाम पड़ोसी ललन कुमार सिंह उक्त जमीन पर लगे सहजन का पेड़ को काट रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के संजय महतो ने पेड़ काटने से मना किया. तो गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया. डायल 112 की पुलिस ने पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत कराया. गुरुवार सुबह ललन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उलसित कुमार सिंह आदि लोगों ने हरवै हथियार, तेजधार कट्टा व बांस के डंडे से हमला कर दिया. जिसमें कई लोग जख्मी हो गया. इधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
