गंगौर के बरैय में पिता ने पुत्र को मारी गोली, भर्ती

गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय पंचायत के रहीमा घाट मुसहरी टोला वार्ड संख्या 13 में पिता ने पुत्र को गोली मार दी.

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय पंचायत के रहीमा घाट मुसहरी टोला वार्ड संख्या 13 में पिता ने पुत्र को गोली मार दी. जख्मी पुत्र को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि बरैय पंचायत के मुसहरी टोला में पिता पुत्र के बीच खाने पीने को लेकर विवाद हुआ. पुत्र द्वारा पिता के फटकार का विरोध किया. आक्रोशित पिता ने पुत्र को गोली मार दी. गोली युवक के सिर में लगी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुसहरी टोला निवासी चमक लाल सदा ने 24 वर्षीय पुत्र सुधीर सदा को गोली मार दिया. सदर अस्पताल में जख्मी सुधीर का इलाज किया जा रहा है. गंगौर थानाध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पिता-पुत्र के घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र को गोली मारने की सूचना मिली है. फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >