परबत्ता. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को बैसा एवं लगार पंचायत में पंचायत स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. सहायक तकनीकी प्रबंधक दीपक कुमार स्कंद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण, मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से किसानों को जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 जून से 30 जून तक देशभर में चलाया जा रहा है. किसानों को अपनी भूमि के कम से कम एक-चौथाई हिस्से में प्राकृतिक या जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिनव कुमार ने किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड पढ़ने की विधि, किसान क्रेडिट कार्ड तथा विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसान आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे.
किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित
. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को बैसा एवं लगार पंचायत में पंचायत स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
