जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निष्पादन

इस जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न पंचायत के लोगों द्वारा कुल सात आवेदन दिये गये

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के अंचलाधिकारी कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह की भांति शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न पंचायत के लोगों द्वारा कुल सात आवेदन दिये गये. जिसमें आरओ प्रमोद कुमार द्वारा दोनों पक्षों के आपसी समझौते से दो मामले का निष्पादन मौके पर कर दिया गया. जबकि अन्य मामलों की सुनवाई की गयी. हालांकि कुछ मामलों मे अगले शनिवार को जनता दरबार के लिए तारीख दी गई. मौके पर लेखपाल खुशबू कुमारी एवं थाने के एसआई अनिल कुमार के अलावा क्षेत्र के विवाद से संबंधित फरियादी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >