चौथम. थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ रवि राज ने की. मौके पर एस आई राकेश कुमार मौजूद थे. सीओ ने बताया की जनता दरबार में तीन आवेदन प्राप्त हुए. जहां तीन पुराने व तीन नया मिलाकर कुल छह मामले की सुनवाई की गई. जिसमें तीनों नये मामले का निष्पादन कर दिया गया. बाकी बचे तीन पुराने मामले में दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में सभी कागजात के साथ बुलाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
