जनता दरबार में पांच मामले का हुआ निष्पादन

सीओ रवि राज ने बताया कि आज के जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए

चौथम. थाना परिसर में शनिवार को सीओ रविराज व थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ रवि राज ने बताया कि आज के जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए. जहां आये सभी मामले की सुनवाई की गयी. सुनवाई कर दोनों पक्षों के सहमति से पांच मामले का निष्पादन तत्काल कर दिया गया. बांकी बचे दो आवेदन में दोनों पक्षों को सभी कागजात के साथ अगले जनता दरबार में बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों पक्ष मौजूद रहे तो मामले का निष्पादन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती है एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण निष्पादन में कठिनाई होती है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने निष्पादित मामले में दोनों पक्षों को जनता दरबार में दिये फैसले के मुताबिक कार्य करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार के फैसले के विरुद्ध कार्य करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अंचल कर्मी खुशबू कुमारी सहित फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >