यूनियन बैंक पिरनगरा के जोनल मैनेजर ने जीविका को एक करोड़ का ऋण देकर स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित

किसान, जीविका समूह एवं कारोबारी समेत स्वरोजगार के इच्छुक लोग को बैंक हरसंभव वित्तीय सहयोग कर रही है

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के यूनियन बैंक पिरनगरा के सौन्दर्यीकरण भवन का उद्घाटन सोमवार को बैंक के जोनल मैनेजर ने गुणानंद गामी ने की. इस दौरान उन्होंने उक्त बैक शाखा से जुड़े 25 जीविका समूहो के बीच एक करोड़ का ऋण वितरीत किया. एवं संबंधित समूह के जीविका दीदीयो को उक्त राशि से बेहतर ढंग से रोजगार करने के टिप्स भी बताये. वही छोटे-छोटे कारोबारी के बीच स्वरोजगार को लेकर 50 लाख का ऋण देकर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान उन्होंने केसीसी , लोन मुद्रा लोन , स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा समेत कई उपयोगी योजनाओं की जानकारी देते इससे लाभान्वित होने की सलाह दी. इन्होंने बताया कि किसान, जीविका समूह एवं कारोबारी समेत स्वरोजगार के इच्छुक लोग को बैंक हरसंभव वित्तीय सहयोग कर रही है उसका उपयोग कर बेहतर तरीके से जीविकोपार्जन करते अपनी साख भी दुरुस्त रखें. मौके पर पिरनगरा पंचायत के मुखिया मंजू देवी, बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार,पूर्व प्रमुख अनिल यादव, समाजसेवी संजीत सम्राट, पंसस निभा कुमारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव समेत संबंधित समुह की जीविका दीदी, सीएम, किसान समेत दर्जनों स्वरोजगार के इच्छुक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >