आज सुबह सात से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आज सुबह सात से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

गोगरी. शिरनियां पीएसएस अंतर्गत टाउन फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने आमजनों को सूचना दी है कि नौ सितंबर को गोगरी प्रखंड के शिरनियां पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले टाउन फीडर क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गोगरी बिजली एसडीओ बिपिन कुमार विजेता ने कहा कि शिरनियां पीएसएस के अंतर्गत आने वाली नए टाउन फीडर में 11 केवी का तार खींचने का कार्य किया जायेगा और उसे आज चालू किया जायेगा. पीएसएस शिरनियां से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके बाद दोपहर में सप्लाई बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >