मानसी. प्रखंड अंतर्गत मानसी नगर पंचायत के मां भगवती रोड स्थित महागठबंधन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन रविवार को किया गया. महागठबंधन के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव के अगुवाई में खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मानसी प्रखंड में कुछ खास होने वाला है. यह उत्साह कार्यकर्ताओं में साफ झलक रही है. इसी उत्साह के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही तन मन से कांग्रेस के महागठबंधन पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें. वहीं विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि प्रखंड मानसी महागठबंधन कार्यालय के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के दैनिक उपस्थिति के लिए कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यालय में संपर्क बनाने को लेकर यह कार्यालय का उद्घाटन किया गया है. मौके पर सुभाष चंद्र सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद बाबर आलम, पूर्व मुखिया रहीमपुर उमेश यादव, पंकज कुमार, निराला, सच्चिदानंद, संगम, सुमन कुमार, पंकज त्यागी, संतोष यादव, ब्रह्मदेव यादव, सुरेश कुमार सिंह, रमन कुमार, विनय राम, विभाकर यादव, रामचंद्र सिंह, दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
